Quotes on Success in Hindi
Success Quotes
- वह इंसान सफल है जो अपने मार्ग के प्रतिबंधो और अवरोधों को नये अवसरों में बदल सके।
- असफलता का भय सफलता के रास्ते की सबसे प्रमुख रूकावट है।
- उसकी सफलता यह रही कि एकपक्षीय अदालत में, मेरी अनुपस्थिति में लोगों को इकट्ठा कर व झूठ बोलकर उसने खुद को पाक साफ़ और मुझे अपराधी सिद्ध कर दिया था। उसकी विफलता यह है कि वह अब भी संतुष्ट नहीं।
- असफलता का मुख्य कारण असफलता का डर ही होता है, जो जाने-अनजाने हमसे ऐसे काम करवाता है जो हमारी सफलता को बाधित करते हैं।
- सफलता पाने के लिए दृढ़ संकल्प का होना बहुत आवश्यक है. यह दृढ़ संकल्प ही होता है जिसकी वज़ह से व्यक्ति सफलता के मार्ग में आने वाली हर चुनौती, संकट और विपत्ति का हिम्मत, धैर्य और साहस के साथ सामना कर पाता है। हेलन केलर, पी. टी. उषा, कल्पना चावला, न्यूटन ऐसे कई नाम है हमारे सामने जिन्होंने इतिहास बनाया है क्योंकि वे अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित थे।
- सफलता के लिए ज़रूरी है हम अपनी जमीनी हकीकत पहचाने और अपने शक्ति और सामर्थ्य को भी जाने। सपने अवश्य देखने चाहिए पर जीवन की कठोर सच्चाइयों का ज्ञान भी होना चाहिए। लक्ष्य का निर्धारण हमेशा अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुसार करना चाहिए अन्यथा असफलता का सामना करना पड़ सकता है और इसकी वज़ह से हम निराशा से गिर सकते हैं। इसलिए सफलता के लिए अपनी शक्तियों और कमजोरियों को जानना बहुत ज़रूरी है।
- कई व्यक्ति जीवन भर अपना मार्ग निर्धारित नहीं कर पाते क्योंकि उनका मन संशयग्रस्त रहता है और इधर-उधर दोलायमान रहता है। एक कार्य की ओर अग्रसर होते ही बीच में ही उसे छोड़कर दूसरा कार्य करने लगना जिससे कोई भी कार्य पूरा नहीं हो पाता है। हमें मात्र भावनाओं के भरोसे नहीं रहना चाहिए, क्योंकि अनिर्णय की स्थिति की वज़ह से समय हाथ से निकल जाता है। अतः अपने निर्धारित लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित कर निर्धारित मार्ग का अनुसरण करना बेहद ज़रूरी है।
- वह आत्मविश्वास ही है जो हमें कभी भी अपने मार्ग से विचलित नहीं होने देता। जिसने आत्मविश्वास खो दिया उसने सब कुछ खो दिया। अतः अपनी शक्तियों को जान कर उन पर भरोसा करना सफलता के लिए बहुत ज़रूरी है। चाहे हममें कितनी भी प्रतिभा हो पर अगर हार का डर हमेशा सताता रहेगा तो हमारी हार निश्चित है।
- अत्यधिक अधीरता हमें अपने लक्ष्य पर केन्द्रित नहीं रहने देती। मंजिल मिलने में समय लग सकता है। कई बार विफलता का सामना भी करना पड़ सकता है पर हमने धैर्य नहीं रखा तो हमारी अब तक की गयी सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। नन्ही चींटी ऊंचाई पर चढ़ते समय सेकड़ों बार गिरती है पर अपना लक्ष्य नहीं बदलती और उसे हासिल करके ही दम लेती है। इसलिए धैर्य ओर विश्वास के साथ अपने लक्ष्य पर डंटे रहना बेहद ज़रूरी है।
- इन सबके साथ ही सफलता के लिए धारा के विपरीत जाने का साहस होना भी बेहद ज़रूरी है। इतिहास गवाह है सफलता उन्हीं लोगों को मिली है जिन्होंने अपने रास्ते खुद बनाये है।
No comments:
Post a Comment